उत्क्रमित उच्च विद्यालय टुंडू में विद्यालय प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन, रंजू देवी बनीं अध्यक्ष
प्रकाशित तिथि: 26/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
बाघमारा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टुण्डू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय टुंडू में विभागीय नियमानुसार विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के पुनर्गठन हेतु शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई समिति का चुनाव संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें श्रीमती रंजू देवी को अध्यक्ष एवं
श्रीमती सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। संयोजिका के पद पर श्रीमती पूनम देवी का चयन किया गया।
*गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुआ चुनाव*
समिति गठन हेतु आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया श्री बिनोद नापित ने की। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी (CRP) शिव चरण रवानी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
बैठक के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई समिति विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)