Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया तेज, सीओ को सौंपा गया एनओसी

प्रकाशित तिथि: 24/07/2026 | संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया तेज, सीओ को सौंपा गया एनओसी
मेहरमा प्रखंड अंतर्गत एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण को लेकर आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है।शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने मेहरमा के अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो से मुलाकात कर स्टेडियम निर्माण से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) सौंपा। इस दौरान प्राचार्य ने महाविद्यालय की भूमि के नाम पर नियमित मालगुजारी जमा करने की प्रक्रिया शुरू कराने का आग्रह भी अंचलाधिकारी से किया।दोनों के बीच महाविद्यालय के समग्र विकास,भविष्य की योजनाओं तथा आधारभूत संरचना के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण से विद्यार्थियों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।वहीं अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो ने आवश्यक प्रक्रियाओं को नियमानुसार आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।स्टेडियम निर्माण की दिशा में यह पहल महाविद्यालय के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ देव मौजूद रहे।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper