विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण
प्रकाशित तिथि: 24/07/2026 |
संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा,कोकरा मिलिक,ढोढ़ा,मेघनाद मतदान केन्द्रों के क्षेत्र भ्रमण का शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने संबंधित बीएलओ से घर-घर सत्यापन,मतदाता सूची अद्यतन एवं प्रपत्रों के संकलन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बीडीओ अभिनव कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सभी संबंधित कर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो सके।निरीक्षण के दौरान जहां-जहां आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, वहां बीएलओ को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी तथा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)