Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
साहिबगंज

जामनगर हाईस्कूल में नामांकन और टीसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग

प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 | संवाददाता: फेकन मंडल
जामनगर हाईस्कूल में नामांकन और टीसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग
राजमहल/साहिबगंज| प्रतिनिधि *आक्रोश ग्रामीणों ने डीईओ से की निष्पक्ष जांच की मांग।* साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी जामनगर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जामनगर में नामांकन, ऑनलाइन आवेदन, टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र), साइकिल वितरण सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के नाम पर छात्रों एवं अभिभावकों से कथित रूप से अवैध राशि वसूले जाने का आरोप सामने आया है। आरोपों के विरोध में ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। *क्या कहा ग्रामीण सह अभिभावक* ग्रामीणों का कहना है कि विभिन्न कार्यों के लिए 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक लिए जाने की शिकायतें मिली हैं, जबकि ऐसे कई कार्य सरकारी नियमों के अनुसार निःशुल्क होने चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। *इस संबंध में विद्यालय प्रभारी ने क्या कहा* इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विद्यालय की ओर से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार की राशि लेने का कोई निर्देश नहीं है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा अनियमितता की गई है और इसकी पुष्टि होती है, तो विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। *क्या कहते हैं बीईईओ* लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अनियमितता पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को बिना किसी अवैध वसूली के मिलना चाहिए। — रोबिन चंद्र मंडल , प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) *क्या कहते हैं डीईओ* स्कूल के मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर विद्यालय में सभी योजनाओं के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। — नवल किशोर, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), साहिबगंज
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper