Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

श्मशान घाट की घेराबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
श्मशान घाट की घेराबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत स्थित सुंदरनदी किनारे अवस्थित हिंदू समाज के श्मशान घाट की घेराबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई श्मशान घाटों की घेराबंदी कराई जा चुकी है, लेकिन जमनीकोला के इस श्मशान घाट की अब तक घेराबंदी नहीं होने से लोगों में असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक स्थल है, जहां प्रत्येक व्यक्ति की अंतिम यात्रा संपन्न होती है। ऐसे में इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए घेराबंदी आवश्यक है। उनका कहना है कि घेराबंदी नहीं होने के कारण श्मशान घाट की भूमि असुरक्षित बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से सुंदर नदी से ठेला एवं घोड़ा-गाड़ी एवं मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध बालू उठाव किया जा रहा है। बालू का उठाव श्मशान घाट होने के कारण इस पवित्र स्थल को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पेट्रोलिंग के माध्यम से कुछ वाहनों को पकड़ा भी, लेकिन अवैध बालू उठाव पर स्थायी रूप से रोक नहीं लग सकी। हिंदू समाज के लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से श्मशान घाट की अविलंब घेराबंदी कराने तथा अवैध बालू उठाव पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस पवित्र स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper