Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का धरना - शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का धरना  -  शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
गोड्डा: जिला कांग्रेस कमेटी, गोड्डा के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने कहा कि नीट सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, अनियमितताओं और व्यवस्थागत विफलताओं के कारण देश के लाखों छात्र-छात्राओं का विश्वास टूटा है। कांग्रेस ने इन मामलों पर संसद में गंभीर चर्चा कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, नई दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की भी कांग्रेस नेताओं ने कड़ी निंदा की। आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज आपराधिक मुकदमों को वापस लेने और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला उपायुक्त, गोड्डा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper