Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

डालसा के क्रियाकलापों से भलीभांति अवगत कराता है फोटो प्रदर्शनी : सचिव

प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
डालसा के क्रियाकलापों से भलीभांति अवगत कराता है फोटो प्रदर्शनी : सचिव
गोड्डा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेंशिव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डालसा के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं डालसा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित लाइब्रेरी सभागार में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम से संबंधित फोटो व विभिन्न अखबारों की छपी खबरों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। इसको देखने के लिए दिनभर अधिवक्ता सहित आम लोगों की भीड़ लगी रही। इसके पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार, एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय, एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह, अजीत कुमार, राहुल कुमार, लीली कुमारी, आयुष राज, अधिकार मित्र धनंजय कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्यों ने इसका बारी-बारी से अवलोकन किया। डालसा सचिव दीपक कुमार ने कहा कि झालसा के निर्देश पर समय-समय पर इंटेंशिव कार्यक्रम, गहन जागरुकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। ऐसे में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करने का उद्देश्य आम लोगों को डालसा के क्रियाकलापों से भलीभांति अवगत कराना है। इसके माध्यम से आम से खास तबके के लोगों को डालसा की भव्यता का पता चलता है। डालसा आम लोगों के साथ हमेशा खड़ी है। इससे झालसा व नालसा के स्कीमों की भी झलक मिलती है।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper