डालसा के क्रियाकलापों से भलीभांति अवगत कराता है फोटो प्रदर्शनी : सचिव
प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
गोड्डा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेंशिव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डालसा के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं डालसा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित लाइब्रेरी सभागार में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
किया गया। इस दौरान कार्यक्रम से संबंधित फोटो व विभिन्न अखबारों की छपी खबरों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। इसको देखने के लिए दिनभर अधिवक्ता सहित आम लोगों की भीड़ लगी रही। इसके पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार, एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय, एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह, अजीत कुमार, राहुल कुमार, लीली कुमारी, आयुष राज, अधिकार मित्र धनंजय कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्यों ने इसका बारी-बारी से अवलोकन किया। डालसा सचिव दीपक कुमार ने कहा कि झालसा के निर्देश पर समय-समय पर इंटेंशिव कार्यक्रम, गहन जागरुकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। ऐसे में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करने का उद्देश्य आम लोगों को डालसा के क्रियाकलापों से भलीभांति अवगत कराना है। इसके माध्यम से आम से खास तबके के लोगों को डालसा की भव्यता का पता चलता है। डालसा आम लोगों के साथ हमेशा खड़ी है। इससे झालसा व नालसा के स्कीमों की भी झलक मिलती है।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)