स्कूली शिक्षा के स्तर में सुधार लाने को लेकर प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित
प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
गोड्डा। समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा के स्तर में आवश्यक सुधार लाने हेतु सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, पीएम श्री विद्यालय, ब्लॉक लेवल आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में उपायुक्त के द्वारा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, रेल टेस्ट का आयोजन, स्प्लिट सिलेबस, विद्यालय की मूलभूत सुविधाएं एवं 10/12वीं बोर्ड की रिजल्ट की विद्यालयवार समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने शिक्षकों, छात्र एवं छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति प्रतिदिन 'ई-विद्या वाहिनी' पोर्टल पर अपलोड करने, शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार और शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन बायोमेट्रिक उपस्थिति से जोड़ने का सख्त निर्देश दिया गया। इसके साथ ही उपायुक्त ने विद्यालयों को 'गुरुजी' मोबाइल एप पर विषयवार विभाजित पाठ्यक्रम (Split Syllabus) अपलोड करने एवं 'रेल परियोजना' (Rail Project) के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं परिणामों से संबंधित समस्त डेटा को सभी विद्यालयों द्वारा 'ई-विद्या वाहिनी' पोर्टल पर अद्यतन करने तथा शिक्षा विभाग के सारे इंडिकेटरों में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को अपने-अपने विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बैठक कर उनके विद्यालय में जो भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, उसकी सूची तैयार कर जिला शिक्षा कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त विस्पुते श्री कांत यशवंत , जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक, दीपक कुमार, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)