बसंतराय थाना क्षेत्र में चला एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान
प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
बसंतराय थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया समेत दर्जनों वाहनों को रोककर उनकी सघन जांच की गई।
पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का इंश्योरेंस तथा प्रदूषण प्रमाणपत्र (पॉल्यूशन सर्टिफिकेट) की जांच की। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि "सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना आपकी अपनी सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।" पुलिस ने बताया कि इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिल सके।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)