बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा हनवारा मंडल की बैठक, शक्ति केंद्र व बूथ समितियों का गठन
प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
महागामा। भारतीय जनता पार्टी हनवारा मंडल की ओर से बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भांजपुर गांव में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना था।बैठक में भांजपुर शक्ति केंद्र समिति एवं विभिन्न बूथ समितियों का गठन किया गया। भांजपुर शक्ति केंद्र का संयोजक प्रिंस कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं बूथ संख्या 330 के अध्यक्ष शिवानंद साह, 331 के जितेंद्र कुमार, 332 के धीरज मंडल, 333 के बिपिन राज, 334 के पियूष कुमार, 335 के प्रभाकर पोद्दार तथा 336 के सीताराम रविदास को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने सभी को बधाई दी और कहा कि भाजपा की रीति-नीति, सिद्धांत एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आम लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।बैठक में हनवारा मंडल प्रभारी पप्पू ठाकुर, महामंत्री नरोत्तम ठाकुर, उपाध्यक्ष पितांबर शर्मा, राजकुमार साह सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)