Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

गोरगमा गांव की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
गोरगमा गांव की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
महागामा प्रखंड अंतर्गत गढ़ी पंचायत के गोरगमा गांव स्थित इस्लामपुर रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर लंबे समय से जलजमाव होने के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है और पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।‌ ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके। यह इलाका पहले भी सड़क और नाला सफाई की समस्याओं को लेकर चर्चा में रहा है।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper