Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, प्रमुख चौराहों पर बनेंगे आधुनिक ट्रैफिक पोस्ट

प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, प्रमुख चौराहों पर बनेंगे आधुनिक ट्रैफिक पोस्ट
बारिश और तेज धूप में ड्यूटी कर रहे यातायात जवानों को मिलेगी राहत, शहर के कई व्यस्त चौक किए गए चिन्हित धनबाद लगातार हो रही बारिश और बदलते मौसम के बीच सड़क पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने की दिशा में धनबाद में नई पहल की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित योजना के तहत शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रैफिक पोस्ट स्थापित किए जाने की तैयारी है, ताकि ड्यूटी के दौरान जवानों को बारिश, धूप और अन्य मौसम संबंधी कठिनाइयों से राहत मिल सके। जानकारी के अनुसार, कई स्थानों पर स्थायी ट्रैफिक पोस्ट नहीं होने के कारण जवानों को खुले आसमान के नीचे लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध होगा, जिससे यातायात संचालन भी अधिक प्रभावी हो सकेगा। प्रस्तावित ट्रैफिक पोस्ट आधुनिक तकनीक के अनुरूप विकसित किए जाएंगे। इनमें मजबूत संरचना, अग्निरोधी सामग्री, इंसुलेटेड डिजाइन और पारदर्शी सुरक्षा ग्लास जैसी सुविधाएं रहने की संभावना है। प्रत्येक पोस्ट में एक साथ कई पुलिसकर्मियों के बैठने और यातायात संचालन पर नजर रखने की व्यवस्था होगी सूत्रों के अनुसार, शहर के मेमको मोड़, बैंक मोड़, रणधीर वर्मा चौक, विनोद बिहारी चौक, श्रमिक चौक, गोविंदपुर, निरसा, कतरास, केंदुआ, पूजा टॉकीज सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। आवश्यकता के अनुसार इन स्थानों पर प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। यातायात व्यवस्था को आधुनिक और अधिक व्यवस्थित बनाने की इस पहल से सड़क सुरक्षा में सुधार के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper