बीसीसीएल कतरास क्षेत्र-4 के दिवंगत कर्मी के आश्रित को 60 दिनों के भीतर प्रोविजनल नियुक्ति देने पर बनी सहमति
प्रकाशित तिथि: 23/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
बीसीसीएल कतरास क्षेत्र-4 के अंतर्गत सिजुआ साइडिंग में कार्यरत फिटर (हेल्पर) स्वर्गीय कुन्दन चौहान का 21 जुलाई 2026 को प्रथम पाली में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद में इलाज के क्रम में दुखद निधन हो गया।*
*दिवंगत कर्मी के पार्थिव शरीर को क्षेत्रीय कार्यालय में रखकर आश्रित परिवार एवं श्रमिक संगठनों द्वारा आश्रित को रोजगार देने की मांग की गई। प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी—*
*कंपनी द्वारा देय ₹80,000 की उदारसहायता राशि आवश्यक दावा-पत्र प्रस्तुत करने पर भुगतान की जाएगी।*
*कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सभी देय राशि भी दावा-पत्र प्रस्तुत होने के बाद नियमानुसार भुगतान की जाएगी।*
*दिवंगत कर्मी के पुत्र श्री सोनू चौहान को 60 दिनों के भीतर प्रोविजनल कंडीशनल नियुक्ति प्रदान की जाएगी।*
*इस सहमति पत्र पर प्रबंधन, जनता मजदूर संघ और जनता श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों एवं आश्रित परिवार द्वारा हस्ताक्षर किए गए।*
*जनता मजदूर संघ और जनता श्रमिक संघ ने प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर आश्रित को शीघ्र नियुक्ति एवं परिवार को सभी वैधानिक लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। मुख्य रूप से मौजूद.. सत्येंद्र कुमार सिंह( केंद्रीय सचिव),हरेंद्र कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, जगदीश रजक, शशि रंजन कुमार, पिंटू चौहान, राजू बेलदार, मनोज कुमार, कैलाश बेलदार, नगीना चौहान, मो आजाद,, शमशाद आलम, प्रेम कुमार, जितेंद्र हाडी और गुड्डू अंसारी.
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)