महागामा में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने उमड़ी भीड़, जिला परिवहन विभाग के विशेष शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
महागामा। प्रखंड सभागार में उस समय लोगों की भारी भीड़ से गुलजार हो उठा, जब जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। आम नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में सुबह से ही युवक-युवतियों, महिलाओं और अन्य आवेदकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों का ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफ, डिजिटल हस्ताक्षर, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं। वहीं, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर चालान जारी किया गया और उन्हें उसकी रसीद भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों का गहन सत्यापन कर आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के विशेष शिविरों का उद्देश्य लोगों को जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना है। अब नागरिक अपने ही प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित अधिकांश औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। शिविर के दौरान अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है दिनभर चले इस विशेष शिविर में सैकड़ों आवेदकों ने सेवाओं का लाभ उठाया और जिला परिवहन विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि यदि ऐसे शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएं तो ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। महागामा में आयोजित यह विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर प्रशासन की जनसेवा और सुगम प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को अपने क्षेत्र में ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिला।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)