दो दिवसीय FLN प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित - उत्थान सहायकों को मिला गतिविधि-आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
गोड्डा। अदाणी फाउंडेशन के उत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत अदाणी साइट ऑफिस में दो दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य उत्थान कार्यक्रम से जुड़े सहायकों की शैक्षणिक क्षमता का विकास करना तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर प्रशिक्षण विशेषज्ञ श्री रितेश रंजन एवं श्री मुरारी प्रसाद शर्मा ने 18 उत्थान सहायकों को गतिविधि-आधारित शिक्षण, भाषा एवं गणित शिक्षण की प्रभावी तकनीकों, बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक एवं सहभागी बनाने के उपाय तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के अनुरूप FLN के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों एवं शिक्षण विधियों का अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी पढ़ने, लिखने एवं गणना संबंधी दक्षताओं को बेहतर ढंग से विकसित कर सके। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी उत्थान सहायकों ने अपने-अपने विद्यालयों में प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने का संकल्प लिया।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)