अवतार न्यूज़ के 50,000 फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में वृद्ध आश्रम पहुंचकर किया सेवा कार्य
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
गोड्डा संवाददाता-अवतार न्यूज़ के फेसबुक पेज पर 50,000 फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी के अवसर पर अवतार न्यूज़ परिवार की ओर से गोड्डा स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर अवतार न्यूज़ के संस्थापक दिवाकर कुमार शर्मा, चीफ एडिटर मो. आसिफ इकबाल, सहयोगी मु. हसनैन परवेज एवं प्यूष शर्मा ने वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच चावल, दाल, आटा, मिठाई एवं फल का वितरण किया।
वृद्ध आश्रम में रह रही मातृस्वरूप महिलाओं और पितृतुल्य बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उनके साथ कुछ पल बिताकर मन को अपार खुशी मिली, वहीं यह सोचकर दुःख भी हुआ कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, आज उनमें से कुछ को अपने जीवन का शेष समय वृद्ध आश्रम में बिताना पड़ रहा है।
इस अवसर पर वृद्ध आश्रम का संचालन कर रहे अमित जी के सेवा भाव की भी सराहना की गई। वे सभी बुजुर्गों की अपने माता-पिता की तरह देखभाल और सेवा करते हैं। सरकार की ओर से सहयोग अवश्य मिलता है, लेकिन आश्रम का सुचारु संचालन करने के लिए निरंतर मेहनत, समर्पण और सेवा भावना की आवश्यकता होती है।
अवतार न्यूज़ परिवार अपने सभी शुभचिंतकों, पाठकों और दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। आप सभी के विश्वास और स्नेह से ही आज हम 50,000 फॉलोअर्स के इस महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंचे हैं।
आगे भी निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज सेवा के प्रति हमारा समर्पण इसी तरह जारी रहेगा।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)