ग्रीन कुशमाहरा' अभियान में बच्चों ने उकेरा सपनों का गांव
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
महागामा। योगा हीलर्स ऑर्गनाइजेशन (वाईएचओ) द्वारा महागामा प्रखंड की कुशमाहरा पंचायत में 360 डिग्री पंचायत विकास मॉडल के तहत 'क्लीन कुशमाहरा, ग्रीन कुशमाहरा' अभियान का आयोजन किया गया। "मेरे सपनों का गांव" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा आदर्श ग्राम निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम के तहत चित्रकला, भाषण एवं समूह मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने अपने चित्रों,भाषणों और मॉडलों के माध्यम से स्वच्छ, हरित, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं विकसित गांव की कल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की कल्पनाशीलता और उत्साह ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कुशमाहरा पंचायत के मुखिया जोगेंद्र रजक तथा जिला परिषद सदस्य नगमा आरा ने भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी,नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वाईएचओ के प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन का 360 डिग्री पंचायत विकास मॉडल शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नेतृत्व विकास और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ जोड़कर ग्रामीण विकास की नई दिशा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन पंचायत समन्वयक डेविड जॉन एवं बेंसन जॉनसन ने किया।संगठन के अनुसार कुशमाहरा पंचायत में इस मॉडल की सफलता के बाद आसपास की कई पंचायतों ने भी इसे अपनाने में रुचि दिखाई है। उन्होंने बताया कि यह पहल झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पंचायत विकास की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संगठन ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से पंचायतों को स्वच्छ, हरित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)