सभी मतदान केन्द्रों पर चुनावी पाठशाला आयोजित - ठाकुरगंगटी बीडीओ ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
ठाकुरगंगटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र सही सही भरने एवं बीएलओ एप्प में डिजिटाइज्ड करने का कार्य प्रखंड में जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के आलोक में बुधवार को प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों में बीएलओ, बीएलए-2, वॉलिंटियर्स व अन्य मतदाताओं के साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ श्री मंडल ने बीएलओ से जानकारी लेते हुए अभियान की सफलता को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक का भरे हुए प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राप्त किया जाए। उन परिवारों एवं मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई जिससे अब तक संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। निरीक्षण के क्रम में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइज्ड की वास्तविक स्थिति की भी जांच की गई। कहा कि योग्य मतदाता छूटे नहीं और अयोग्य जुटे नहीं इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य आगामी 29 जुलाई तक चलेगा। यदि उस मतदाता का नाम 2003 में नहीं था तो उसके माता-पिता के आधार पर उसका फॉर्म भरा जाएगा। यदि था तो स्वयं फॉर्म भरेंगे यानी मैपिंग करेंगे। इस दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय मोरडीहा मतदान केंद्र पर आयोजित चुनावी पाठशाला में बी एल ओ अंजू भारती, सुनयना देवी, सावित्री देवी, वॉलिंटियर सुबोध कुमार पासवान उपस्थित थे।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)