जंतर-मंतर पहुंचे गोड्डा के युवा सामाजिक कार्यकर्ता -अनंत झा
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
गोड्डा के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनंत झा दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं से समाज एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। अनंत झा ने कहा कि जंतर-मंतर लोकतांत्रिक आवाज को बुलंद करने का महत्वपूर्ण मंच है, जहां से उठी आवाज पूरे देश तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से रखने का अधिकार है। उन्होंने युवाओं से जागरूक होकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य करने की अपील की। अनंत झा ने विश्वास जताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और देश के विकास को नई गति मिलेगी। जंतर-मंतर से दिया गया उनका संदेश सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)