Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
गोड्डा। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य पालन क्षेत्र के समग्र विकास, लाभुकों के चयन, आगामी योजनाओं की स्वीकृति तथा मत्स्य किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की विभिन्न योजनाओं हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों के अंतिम चयन पर चर्चा की गई तथा समिति द्वारा आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके उपरांत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान चयनित ऐसे लाभुक, जो विभिन्न कारणों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असमर्थ रहे, उनके स्थान पर पात्र प्रतीक्षारत लाभुकों को चयनित करने के प्रस्ताव पर विचार करते हुए समिति द्वारा प्रतिस्थानी लाभुकों के चयन को स्वीकृति दी गई, ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच सके। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिले में क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक स्वीकृति एवं अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही मत्स्य पालकों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मत्स्य पालकों के दुर्घटना बीमा से संबंधित प्रस्ताव पर भी समिति द्वारा विचार कर आवश्यक अनुमोदन दिया गया। बैठक के दौरान जिले के जलाशयों में वैज्ञानिक एवं आधुनिक मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा सुंदर जलाशयों के समेकित विकास के माध्यम से मत्स्य उत्पादन एवं मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मत्स्य-केंद्रित विकास की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए तथा मत्स्य पालन को स्वरोजगार एवं आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बनाने के लिए विभाग समन्वित प्रयास करे। बैठक में उप विकास आयुक्त विस्पुते श्री कांत यशवंत, अपर समाहर्ता, इन्दर कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सुशील हांसदा, जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत शर्मा, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. रवि शंकर समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper