एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में विभिन्न कंप्यूटर कोर्सों की शुरुआत, छात्रों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में बुधवार को छात्रों के तकनीकी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कंप्यूटर कोर्सों की शुरुआत की गई। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।कंप्यूटर कोर्स के समन्वयक डॉ. धीरेन्द्र ने बताया कि महाविद्यालय तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ रहा है। विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी विकास को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय ने आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से यह पहल शुरू की है।उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी एवं एड्यू पिरामिड्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से बेसिक कंप्यूटर कोर्स, लिब्रे ऑफिस, सी प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिसिस सहित कई तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।साथ ही उन्हें रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी, जिससे भविष्य में प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर अवसर हासिल किए जा सकेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. महेश्वर इंदवार,प्रो नीरज कुमार,प्रो एलिजाबेथ मरांडी
प्रो पुनीत सुरीन उपस्थित रहे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं,कर्मी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)