लकड़का में संदेहास्पद स्थिति में गर्भवती महिला की मौत, पति हिरासत में
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
धनबाद कतरास थाना अंतर्गत लकड़का बस्ती की एक 23 वर्षीय गर्भवती महिला बंदना देवी का संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. कतरास पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है. महिला आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है. कतरास पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बंदना देवी का विवाह लकड़का निवासी सौरभ पांडे के साथ हिन्दू -रीति रिवाज से 2022 में हुआ था. परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. इधर लड़की के भाई अभय मिश्रा ने कतरास थाना में महिला के पति सौरभ पांडे, लड़की के ससुर, सास तथा देवर पर हत्या कर जान मारने का शिकायत दर्ज कराया है. मृतक महिला का एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है तथा 4 माह की गर्भवती है. बताया जाता है कि लकड़का बस्ती से किसी ने कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर डायल कर लड़की की हत्या करने का शिकायत किया था. 100 नंबर के शिकायत के बाद कंट्रोल रूम ने कतरास थाना को इसकी जानकारी दी.इसके बाद कतरास पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया था. इधर लड़की के मायके वाले कतरास थाना पहुंचकर कतरास पुलिस को घटना की जानकारी दी. महिला का मायके बिशनगढ़ झंडा चौक बताया जाता है
*महिला की मौत मामले में पुलिस जांच कर रही है: थानेदार*
कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि लड़का की एक गर्भवती महिला का शव बरामद किया गया है पुलिस शिकायत के आलोक पर छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)