गोड्डा में 77वें वन महोत्सव के तहत भव्य वृक्षारोपण, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
गोड्डा वन प्रमंडल द्वारा 77वें वन महोत्सव के अवसर पर सोमवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत दीपना स्थित गैर-वनभूमि वनरोपण क्षेत्र में भव्य वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके आगमन पर आदिवासी परंपरा एवं रीति-रिवाज के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पोड़ैयाहाट प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज यादव, ठाकुर नाहन पंचायत के मुखिया, गोड्डा के डीएफओ बाघ पवन शालिग्राम सहित वन विभाग के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
इसके बाद विधायक प्रदीप यादव, डीएफओ बाघ पवन शालिग्राम, पंचायत प्रतिनिधियों तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में वृक्षों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ हवा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
वन विभाग ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे।
कार्यक्रम में महेश कुमार, सुमन कुमार गुप्ता, सौरभ कुमार, रंका कुमारी, स्टेंशिला मरांडी, दिनेश मंडल, अनंत कुमार, अमित कुमार साह, अशोक कुमार, राजीव कुमार मोदी, मनीष कुमार यादव, मुकेश कुमार मंडल, मुख्तार आलम, राजीव कुमार रंजन, रतन कुमार झा, श्रीकांत सोरेन, वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय कुमार (गोड्डा एवं बोआरीजोर), वन क्षेत्र पदाधिकारी समियल माल्टो (सुंदरपहाड़ी) सहित वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)