Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस सक्रिय, आज सभी मतदान केंद्रों पर होगी बीएलओ व बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक

प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस सक्रिय, आज सभी मतदान केंद्रों पर होगी बीएलओ व बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक
महागामा प्रतिनिधि: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार 22 जुलाई को महागामा प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत तैयार की गई। एएसएसडी सूची का सत्यापन, समीक्षा तथा पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।प्रखंड कांग्रेस कमेटी महागामा के अध्यक्ष एवं समरी ग्राम पंचायत के मुखिया मो. मिनहाज आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक के दौरान संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ द्वारा एएसएसडी सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा तथा उससे जुड़े आवश्यक अभिलेख भी उपस्थित बीएलए -2 के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रस्ताव होगा, उन मामलों में बीएलए-2 की राय और सहमति भी दर्ज की जाएगी, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से सूची से न हटे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूत नींव है और इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही भविष्य में मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित कर सकती है।मो. मिनहाज आलम ने सभी बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर एएसएसडी सूची का गंभीरता से अवलोकन करें तथा यदि किसी पात्र मतदाता का नाम हटाने का प्रस्ताव हो तो उसकी तथ्यात्मक जांच कर उचित आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सतर्कता और सक्रिय भागीदारी से ही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकती है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper