सोनारडीह हाल्ट के पास ट्रैक किनारे गोफ, जांच में जुटा रेलवे
प्रकाशित तिथि: 22/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
कतरास:-धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पर सोनारडीह हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक से करीब चार मीटर दूर मंगलवार सुबह अचानक गोफ बनने से रेल प्रशासन सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआई शैलेंद्र कुमार, आईडब्ल्यू गौरीशंकर शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से करीब तीन घंटे में गोफ की भराई कराई गई तथा ट्रैक की तकनीकी जांच भी की गई। सहायक अभियंता अजित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र पहले से अग्नि प्रभावित है, लेकिन फिलहाल ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है और रेल परिचालन सामान्य है। गोफ बनने के कारणों की जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने भूमिगत आग, पुरानी खदानों और लगातार बारिश को संभावित कारण बताते हुए संवेदनशील क्षेत्र की नियमित निगरानी की मांग की है
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)