Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
पथरगामा। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) एवं पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि (पोर्टल एंट्री) से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड सभागार में सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में पथरगामा, बोआरीजोर एवं ठाकुरगंगटी प्रखंड के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन अनूप कुमार मिश्रा एवं मनीष आनंद (प्रखंड प्रबंधक, सीएससी डिजिटल पंचायत) ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, पोर्टल पर योजनाओं की प्रविष्टि, आवश्यक तकनीकी जानकारी तथा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वीएलई से कहा कि वे प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना से जुड़े कार्यों एवं पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि पंचायतों की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में वीएलई की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी सक्रिय भागीदारी से योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सकेगा। समापन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ,ब्लॉक समन्वयक श्रवण कुमार पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार आदि मौजूद थे।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper