Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

पथरगामा में सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट उल्लंघन पर कार्रवाई; ओवरलोड टेंपो जब्त - एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
पथरगामा में सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट उल्लंघन पर कार्रवाई; ओवरलोड टेंपो जब्त  - एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
पथरगामा। गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को पथरगामा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग समेत विभिन्न यातायात नियमों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि ओवरलोड सवारी लेकर जा रहे एक टेंपो को जब्त किया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई। सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह और एएसआई नारद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ओवरलोड टेंपो को रोककर कार्रवाई की गई। वहीं चारपहिया एवं बड़े वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। वाहन जांच के दौरान कुछ वाहन चालकों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में परिवहन विभाग के कर्मियों ने भी पुलिस का सहयोग किया। पथरगामा पुलिस ने लोगों से अपील की कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper