Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

पथरगामा प्रखंड परिसर में सफाई अभियान तेज, ऐतिहासिक होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह:- बीडीओ नितेश कुमार गौतम

प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
पथरगामा प्रखंड परिसर में सफाई अभियान तेज, ऐतिहासिक होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह:- बीडीओ नितेश कुमार गौतम
पथरगामा प्रतिनिधि: *बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने स्वयं कराया सफाई कार्य , प्रखंड कार्यालय से थाना परिसर तक हटाया गया जंगल व कचरा* आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पथरगामा प्रखंड प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नितेश कुमार गौतम स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर जेसीबी मशीन से सफाई कार्य का निरीक्षण एवं संचालन कराते रहे। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर से लेकर थाना परिसर तक सड़क किनारे उगे झाड़-झंखाड़, जंगल एवं जमा कचरे को हटाया गया। परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने बताया कि 15 अगस्त से पूर्व सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बनाने की योजना है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा, जो देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper