Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

निजी जमीन पर बनी सड़क प्रशासन ने हटवाई,रैयतों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 | संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
निजी जमीन पर बनी सड़क प्रशासन ने हटवाई,रैयतों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मेहरमा अंचल क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर मौजा के लालूबांध से लेकर कब्रिस्तान तक निजी भूमि पर बनाए गए सड़क निर्माण को प्रशासन ने हटवा दिया। उपायुक्त के निर्देश पर अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड तथा ठाकुरगंगटी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार एवं कामेश्वर उरांव ने पुलिस बल की मौजूदगी में रैयतों के साथ जेसीबी मशीन से सड़क को हटवाया।जानकारी के अनुसार,बीते दिनों रात में रैयतों महेश साह, सनोज साह, मनोज साह, रेखा देवी, चंद्रशेखर सिंह एवं अंजली देवी को बिना सूचना दिए पंचायत के मुखिया तनवीर आलम एवं संवेदक द्वारा कथित रूप से निजी जमीन पर जबरन सड़क का निर्माण करा दिया गया था।इस मामले को लेकर प्रभावित रैयतों ने मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय, राज्यपाल, संथाल परगना आयुक्त, सांसद, उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन के माध्यम से सड़क निर्माण को निरस्त करने तथा अपनी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।शिकायत के बाद उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की। इसके तहत अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड एवं ठाकुरगंगटी थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से निजी भूमि पर बने सड़क निर्माण को हटाया गया।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper