चंपा में सहिया पद के लिए श्वेता कुमारी का चयन
प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 |
संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
मेहरमा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के चंपा गांव के वार्ड संख्या 09 में रिक्त सहिया पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार को आमसभा आयोजित की गई।आमसभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया कविता कुमारी ने की।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा की ओर से नियुक्त बीटीटी मो लालू तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम नर्स व अन्य की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी की गई।निर्धारित योग्यता एवं मानकों के आधार पर वार्ड संख्या-09 निवासी श्वेता कुमारी,पति व्यासमुनि यादव का सहिया पद के लिए चयन किया गया।चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रियंका कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि रमेश प्रसाद सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विभाष कुमार सिन्हा सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)