Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

सिनीडीह तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी , नहाने गया था या हादसे का शिकार? पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
सिनीडीह तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी , नहाने गया था या हादसे का शिकार? पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
धनबाद मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह वर्कशॉप के पीछे स्थित बिशू तालाब में सोमवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सिनीडीह पंचमंदिर कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गिरिडीह जिले के राजधनवार का रहने वाला था और वर्तमान में सिनीडीह में रहकर एक आइसक्रीम दुकान में काम करता था.सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय युवकों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला.जांच के दौरान पुलिस को तालाब के घाट पर एक प्लास्टिक की बाल्टी, कपड़े और चप्पल मिले हैं. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक नहाने के लिए तालाब में उतरा था. हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है. घटनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू चौहान, राकेश ग्याली, टुन्नू वर्णवाल, संजय रवानी, आदित्यराज ग्याली आदि स्थानीय लोग मौजूद थे
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper