सूर्यदेव सिंह पर बन रही वेब सीरीज की टीम ने बेनीडीह भूमिगत खदान का किया भ्रमण
प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
धनबाद जनता मजदूर संघ के महामंत्री व जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम, उनकी पत्नी मिनी सिद्धार्थ गौतम, बीसीसीएल सेफ्टी कमेटी सदस्य संजीत सिंह तथा फिल्मी कलाकारों की टीम ने सोमवार को बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी स्थित बेनीडीह भूमिगत खदान का भ्रमण किया। यहां बरोरा और ब्लॉक-दो क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम करीब दो घंटे तक भूमिगत खदान में रही और श्रमिकों के खनन कार्य को करीब से देखा। बताया गया कि मजदूर नेता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के जीवन पर आधारित वेब सीरीज के निर्माण के सिलसिले में निर्देशक और कलाकार खदान की वास्तविक कार्यप्रणाली का अध्ययन करने पहुंचे थे। एएमपी कोलियरी में कार्यरत कोल कर्मी एतवारी साव दुसरे यूनियन छोड़कर जनता मजदूर संघ में शामिल हुए जिनका महामंत्री ने स्वागत किया.मौके पर संघ के नेता गोपाल मिश्रा, बरोरा एरिया सचिव मंगल हेंब्रम, कोलियरी सचिव गणेश सिंह, विनोद मिस्त्री,धर्मचंद देशवाली, सूर्यबली साव, अखिलेश नोनिया, परमेश्वर भुइयां, लखन बेलदार, ओमप्रकाश बेलदार, प्रताप सिंह, माथुरा पासवान, सोनू कुमार सिंह, मुकेश कुमार तथा कलाकारों की टीम में मोहित झा, अभिषेक मिश्रा , दया शंकर, रीता घोष,अंकुर त्रिपाठी,सायली भोगले, दुर्गेश,नितेश, मोहित, कृष्णा, सुमित, अभिषेक, सर्वन्या सिंह, तरुण शामिल थे
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)