Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

पुलिस से बचने के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर कूदी बेकाबू स्कॉर्पियो, बड़ा रेल हादसा टला, ड्राइवर समेत सवार फरार

प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
पुलिस से बचने के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर कूदी बेकाबू स्कॉर्पियो, बड़ा रेल हादसा टला, ड्राइवर समेत सवार फरार
धनबाद: कतरास सोनारडीह रेलवे हाल्ट के समीप सोमवार देर रात पुलिस से बचने के प्रयास में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. कतरास-चंद्रपुरा रेलखंड पर मधुबन पुलिस की गश्ती टीम को चकमा देकर भाग रही एक लाल रंग की स्कॉर्पियो (संख्या JH10AA/2654) अनियंत्रित होकर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी और पटरियों के बीच बुरी तरह फंस गई. गनीमत रही कि गेटमैन की त्वरित सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, वरना एक गंभीर रेल दुर्घटना हो सकती थी. चेकिंग देख पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात लगभग दो से तीन बजे के बीच मधुबन पुलिस की टीम इलाके में नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान बोकारो की ओर से आ रही लाल रंग की स्कॉर्पियो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा. स्कॉर्पियो की संदिग्ध हरकतों को देख मधुबन पुलिस ने तुरंत उसका पीछा करना शुरू कर दिया. बंद फाटक देख हाल्ट में घुसाई गाड़ी, ट्रैक पर पलटी स्कॉर्पियो पुलिस से पीछा छुड़ाकर तेजी से भाग रहा चालक जैसे ही सोनारडीह रेलवे फाटक के पास पहुंचा, उसने देखा कि फाटक पहले से बंद था. आगे रास्ता बंद पाकर घबराए चालक ने पुलिस से बचने के फेर में गाड़ी को सोनारडीह हाल्ट की ओर मोड़ दिया.रफ्तार तेज होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच जा गिरा. इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के तुरंत बाद गाड़ी में सवार सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. ट्रैकमैन और गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा जोरदार आवाज सुनकर पास में मौजूद ट्रैकमैन तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गेटमैन को सूचित किया. उस समय कतरास की तरफ से उसी ट्रैक पर एक ट्रेन आने वाली थी. गेटमैन ने बिना एक पल गंवाए त्वरित सूझबूझ का परिचय दिया और संबंधित ट्रैक का सिग्नल लाल कर दिया. सिग्नल लाल होते ही आ रही ट्रेन रुक गई, जिससे एक भयावह हादसा टल गया. इसके बाद गेटमैन ने तत्काल घटना की सूचना अपने वरीय अधिकारियों और रेल पुलिस को दी. जेसीबी से हटाए जाने के बाद 2 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंसी क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई. काफी कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को पटरियों से बाहर निकाला गया. जांच में जुटी रेल पुलिस रेल पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है. गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक और उसमें सवार लोगों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि स्कॉर्पियो सवार पुलिस को देखकर क्यों भागे और क्या गाड़ी में कोई अवैध सामान ले जाया जा रहा था
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper