महागामा-मेहरमा रेल परियोजना के भू-अर्जन भुगतान हेतु विशेष शिविर का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
महागामा-मेहरमा रेल परियोजना से प्रभावित रैयतों को भू-अर्जन मुआवजा राशि का शीघ्र एवं पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महागामा अंचल कार्यालय परिसर में विशेष भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में महागामा से मेहरमा रेलखंड अंतर्गत मौजा खुटहरी के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई करते हुए हितबद्ध रैयतों को भूमि मुआवजा के भुगतान हेतु क्षतिपूर्ति बंद पत्र प्राप्त किया गया एवं शिविर में परियोजना से संबंधित भूमि स्वामियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाया गया। साथ ही जिला भू अर्जन विभाग के द्वारा उपस्थित रैयतों की समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान करते हुए आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा पात्र लाभुकों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं, मेहरमा अंचल अंतर्गत मौजा के रैयतों का भुगतान हेतु (21-23 जुलाई) एवं (28-29 जुलाई) को मेहरमा अंचल कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)