Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

उपायुक्त ने रामनगर व बरमसिया में किया स्थल निरीक्षण

प्रकाशित तिथि: 21/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
उपायुक्त ने रामनगर व बरमसिया में किया स्थल निरीक्षण
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा के द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत रामनगर एवं बरमसिया गांव में विभिन्न सरकारी कार्यों एवं जनहितकारी विकास परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के उद्देश्य से संभावित स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से उपलब्ध भूमि के रकबे, स्वामित्व की स्थिति, राजस्व अभिलेख, पहुंच मार्ग, भौगोलिक स्थिति, आधारभूत सुविधाओं, जल निकासी व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए ऐसी भूमि का चयन किया जाए जो सभी आवश्यक मानकों के अनुरूप हो तथा भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा कर सके। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि जिले में विकास कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए भूमि की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभिन्न विभागों की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि का समय पर चिन्हांकन एवं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि चिन्हित भूमि से संबंधित सभी राजस्व अभिलेखों का शीघ्र सत्यापन किया जाए तथा आवश्यक प्रस्ताव एवं प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही, उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर भूमि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें, जिससे विकास परियोजनाओं को शीघ्र गति मिल सके। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थल की भौगोलिक स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ भूमि का चयन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। मौके पर अंचलाधिकारी हलधर कुमार सेठी सहित अन्य अंचलकर्मी मौजूद थे।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper