पथरगामा जिला परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का डीडीसी ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
प्रकाशित तिथि: 20/07/2026 |
संवाददाता: मनोज कुमार
पथरगामा मुख्य चौक स्थित जिला परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का सोमवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉम्प्लेक्स की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और इसके शीघ्र जीर्णोद्धार कराए जाने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए सभी दुकानदारों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है, ताकि आम लोगों और दुकानदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
दुकानदारों ने इस दौरान अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से डीडीसी को अवगत कराया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीडीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रखंड कार्यालय में जिला परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सभी दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक समाधान निकाला जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद कार्यालय के रिशु कुमार सहित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सभी दुकानदार उपस्थित रहे।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)