Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

गोड्डा में सड़क हादसाः छड़ लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक-खलासी की घटना स्थल पर मौत

प्रकाशित तिथि: 20/07/2026 | संवाददाता: मनोज कुमार
गोड्डा में सड़क हादसाः छड़ लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक-खलासी की घटना स्थल पर मौत
गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ककना के समीप NH 133 फोरलेन सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लोहे के छड़ (सरिया) लदे एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के डाले में बैठे दो अन्य लोग सुरक्षित बच निकले। मृतकों की पहचान पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन गांव निवासी सुनील महतो (40 वर्ष), पिता डोमन महतो, और नगर थाना क्षेत्र के पांडुबथान निवासी निवास बाउरी (37 वर्ष), पिता सुशील बाउरी, के रूप में हुई है। बताया गया है कि सुनील महतो और निवास बाउरी अपने परिवारों के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, और दोनों के दो-दो छोटे बच्चे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर लोहे के छड़ लदे हुए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था और अधिक भार होने के कारण उसका डाला सड़क पर बहुत अधिक हिल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर का इंजन पूरी तरह पलट जाने से चालक और खलासी उसके नीचे दब गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर के डाले में बैठे अन्य 2 लोग समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का इंजन और डाला अलग-अलग हो गए। ट्रैक्टर मालिक का नाम इशाक अंसारी बताया जा रहा है, जो पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन गांव के नाजिर टोला का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गोड्डा मुस्फसिल थाना प्रभारी आनंद साहा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper