गुपचुप विक्रेता के पुत्र के नीट क्वालीफाई करने पर बाघमारा विधायक ने किया सम्मानित
प्रकाशित तिथि: 20/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
धनबाद कतरास के गुपचुप विक्रेता दीपक कुमार साव के पुत्र पीयूष कुमार साव ने 538 अंक लाकर नीट क्वालीफाई किया.उसने अपने परिवार सहित कतरास का नाम रौशन किया है.रविवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उनके आवास पहुंचे और पीयूष को मिठाई खिलाकर शाल भेंट कर सम्मानित किया. विधायक ने कहा पीयूष की यह उपलब्धि कतरास की गौरव की बात है.आनलाइन क्लास के बदौलत नीट क्वालीफाई किया.मौके पर भरत शर्मा,बबलू बनर्जी, सरदार बलवीर सिंह,अमित भगत,रवींद्र विज़न, विनय पासवान, श्याम किशोर कल्लू, आनंद यादव,नरेश साव आदि थे
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)