झारखंड में SIR के दौरान कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, सीएम हेमंत सोरेन ने सभी डीसी को दिए निर्देश
प्रकाशित तिथि: 20/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
Jharkhand SIR : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने या अन्य आवश्यक प्रक्रिया से वंचित नहीं रहे.
इसके लिए प्रशासन मिशन मोड में कार्य करे और गणना फॉर्म भरने की सही जानकारी राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायी जाये. रविवार को सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में चल रहे एसआइआर अभियान को लेकर सभी डीसी को आवश्यक निर्देश जारी किया.
*मतदाता गणना अभियान पर सीएम हेमंत का जोर*
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि गणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और तय समय-सीमा को लेकर लोगों के बीच कोई भ्रम नहीं रहे. इसके लिए पूरे राज्य में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाये, जिससे हर पात्र नागरिक समय पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सके. हेमंत सोरेन ने जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ को प्रशिक्षण देने के साथ संवेदनशीलता पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा है कि सभी बीएलओ को नियमित प्रशिक्षण दिया जाये.
बुजुर्गों-दिव्यांगजनों के लिए करें विशेष व्यवस्था
सीएम ने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और आदिवासी समुदायों के के लिए। लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक टीमें उनके घर तक पहुंच कर आवश्यक सहायता दिलायें. साथ ही झारखंड के प्रवासी नागरिकों तक भी एसआइआर से संबंधित जानकारी पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. सीएम ने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संचालित हो
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)