कांटापहाड़ी में फिर हुआ भूधंसान, लोगों में मची अफरा तफरी, स्थानीय लोग चिंतित
प्रकाशित तिथि: 19/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
कतरास : BCCL के एरिया 4 के कांटापहाड़ी के बुट्टू बाबू बंगला बस्ती के समीप अचानक भू धसान की घटना से अफरा तफरी मच गयी। घटना में लगभग आधे दर्जन घर पूरी तरह से जमींदोज़ हो गए। घटना का कारण कल से लगातार हो रही बारिश बताया जा रहा है। हालाँकि यह इलाका पूर्व में अवैध कोयला खनन से पूरी तरह प्रभावित था। इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। चुकी इस स्थल पर कुछ माह पूर्व भू धसान की घटना हुई थी, जिसमें कई घरों के जमींदोज होने के साथ साथ समीप के एक आउटसोर्सिंग माइंस में भूधंसान से छह लोगों की मौत भी हुई थी। इसी घटना के बाद स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन ने इस स्थल को पूरी तरह से खाली कराया और यहाँ से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास की व्यवस्था कर रही है। यह स्थल खाली होने के कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी। इस दरमियान पुराने आशियाने से मोह के भी नजारे देखने को मिले। आज की घटना में ध्वस्त घरों को देख इन घरों में रहनेवाले लोग काफी मायूस दिख रहे थे। हालांकि जिस तरह से लगातार हो रही बारिश से भू धसान का दायरा बढ़ने का अंदेशा भी था, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस बस्ती के दो मंदिरों और चंद फिट में बह रही कतरी नदी कभी भी भू धसान की चपेट में आ सकता है। हालांकि लगातार बारिश के चलते आसपास के मंदिरों और कतरी नदी तक भू-धसान का खतरा बना हुआ है। और लोगों की चिंता भी लगातार बढ़ता जा रहा है
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)