अवैध माइंस संचालकों और कोयला तस्करों की अब खैर नहीं
प्रकाशित तिथि: 19/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईएसएफ ने जारी किया व्हॉटस्एप नंबर 9341528406
धनबाद : अवैध खनन और कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा ने कड़ा कदम उठाया है, ताकि राष्ट्रीय सम्पत्ति की लूट को रोका जा सके। इन्होंने पदभार ग्रहण करने के साथ ही गत दिनों केन्द्रीय आद्योगिक सुरक्षा बल के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया, वहीं जीरो टॉलरेन्स पॉलिसी के तहत भविष्य में कोयला चोरी से संबंधित गतिविधियों के विरूद्ध एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं, इस प्रकार के आर्थिक अपराध को रोकने के लिए जनहित में सीआईएसएफ, बीसीसीएल युनिट, कोयलानगर, धनबाद के व्हॉटस्एप नंबर' 9341528406 जारी किया है। इस पर लोगों से संदेश लिखकर सूचना देने कहा है ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)