पानी की समस्या से परेशान आशाकोठी खटाल के ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन
प्रकाशित तिथि: 19/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
कतरास बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के आशाकोठी खटाल में पेयजल की समस्या से परेशान होकर शनिवार को खटाल के ग्रामीणों ने संजय उद्योग द्वारा संचालित आउटसोर्सिंग ( 7 ) पैच को ठप्प कर दिया। इस दौराण बीसीसीएल प्रबंधन के बिरुद्ध ग्रामीणो ने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। अमित सिन्हा ने बताया की लगभग दो माह से मोटर खराब है और बीसीसीएल प्रबंधन कोई ठोस कदम नही उठा रही है। पानी की कमी के कारण खटाल के वाशीयो सहित मवेशी मालिक काफी परेशान है। खटाल के लोगो का मुख्य पेशा है मवेशी पालन कर दूध बाजार मे बेचकर कर अपने परिवार काभरण-पोषण करना लेकिन दो माह से नियमित पिट वाटर सप्लाई प्रभावित होने हमारे सबसे बड़ी पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। हमलोग जब भी पानी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करते है तो बीसीसीएल प्रबंधन टाल-मटोल की निती अपनाकर एक कागज पर लिखित अश्वासन देकर फिर से कुम्भकर्ण की निद्रा मे चली जाती है। इसबार हमलोग आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन जब तक हमलोगों को पानी नहीं देगा तब तक आउटसोर्सिंग का काम बाधित रहेगा। जरूरत पड़ी तो पूरे एरिया वन मे चक्का जाम एवं आन्दोलन करने के लिए तैयार है।
मिली जानकारी के अनुसार फुलारीटांड के खटाल, धस्कापट्टी, मोहाली टोला, फुलारीटांड बाजार, आशाकोठी आदि जगहों पर पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस संबंध में मौके पर उपस्थित ग्रामीणो ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों के द्वारा कोयला कटाई के दौराण उक्त जगह के नीचे पानी से भरे डेम को काट दिया गया है जिससे बोरिंग, चापाकल एवं तालाब का पानी बिल्कुल सुख गया है। पानी का स्तर नही मिलने से पेयजल के सारे विकल्प समाप्त हो गए है। लोगों को पानी के लिये इधर उधर भटकना पड़ रहा है। मौके पर प्रदीप यादव, अमित सिन्हा, संजीव मोदक, जीतू यादव, बिल्ला यादव, संजय यादव, ऋतिक यादव, बबलू यादव, विक्की यादव, संदीप यादव, राहुल यादव, राजू यादव, कमलेश यादव, ललन यादव, विजय यादव, गुड्डू यादव, शंभू यादव, रोहित यादव, बाल्मीकि यादव, दीपू यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)