Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेतूलमारी नगर द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन

प्रकाशित तिथि: 19/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेतूलमारी नगर द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन
तेतूलमारी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेतूलमारी नगर के तत्वावधान में रविवार को सिजुआ स्टेडियम में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के निर्णायक *श्री बबलू कुमार चौहान* जी ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर खेलों से जुड़े रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। तेतुलमारी नगर कार्यवाह चंदन गुप्ता जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारवान युवा शक्ति के निर्माण के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख श्रीमान सुमन मोदी, महानगर सह कार्यवाह महेंद्र जी,विस्तारक श्रीमान सुनील कुमार, धर्मेंद्र पांडे, प्रभात कुमार, जिगर कुमार,साहिल कुमार, मनीष कुमार आदि स्वयंसेवको की सहभागिता रही
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper