जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग कंपनी एवं अन्य पर परिवहन-खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37 हाइवा वाहन जब्त
प्रकाशित तिथि: 18/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
कतरास जिला परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कतरास क्षेत्र के कैलूडीह स्थित जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग परियोजना और साउथ गोविंदपुर रेलवे साइडिंग से 37 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जांच में मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर वाहनों को सील कर विभिन्न थानों में रखा गया। साथ ही डेको आउटसोर्सिंग और विष्णु ट्रांसपोर्टिंग कंपनी पर कुल 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में परिवहन, खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)