Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
गोड्डा

मेहरमा की छात्रा रिंकी ने नीट यूजी की परीक्षा में प्राप्त किया 23043 रैंक

प्रकाशित तिथि: 18/07/2026 | संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
मेहरमा की छात्रा रिंकी ने नीट यूजी की परीक्षा में प्राप्त किया 23043 रैंक
गोड्डा : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा गुरूवार की रात्रि में जारी नीट यूजी री-एग्जाम के नतीजों में मेहरमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखाड़ी की रहने वाली रिंकी कुमारी ने इस परीक्षा में 23043वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। रिंकी ने बताया कि उनका बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था। उन्होंने एंग्लो इंडियन स्कूल मोहनपुर से दसवीं तक की पढ़ाई की। 2019 में 10वीं की परीक्षा में सफलता पाई, इसके बाद रांची के उर्सुलिन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट 2021 में उत्तीर्ण किया। इसके बाद रिंकी ने मैडिकल की तैयारी शुरू की, रिंकी ने 2024 और 2025 में भी नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन तब उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार, उन्होंने पूरी लगन के साथ प्रतिदिन 8 से 10 घंटे सेल्फ स्टडी की, जिसे उन्होंने अपनी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र बताया। रिंकी अब नेत्र रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से अपने गांव, समाज और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनके परिवार में पिता अशोक साह एक समाजसेवी हैं और मां अनिता देवी गृहिणी हैं। रिंकी की बड़ी बहन पूजा टीचर ट्रेनिंग कर रही हैं, जबकि उनसे छोटे एक भाई और एक बहन भी पढ़ाई कर रहे हैं। इधर रिंकी के सफलता पर उनके परिवार के सदस्य अरुण साह सहित अन्य लोगों ने दूरभाष व अन्य माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper