समर्पण एक नेक पहल के सदस्यों ने केंद्रीय सलाहकार चंदन चौहान की पूजनीय माताजी के ब्रह्मभोज में अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रकाशित तिथि: 17/07/2026 |
संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के केंद्रीय सलाहकार श्री चंदन चौहान जी की पूजनीय माताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर संस्था के केंद्रीय सचिव श्री राज गोस्वामी, बोकारो जिला अध्यक्ष श्री बिनोद चौहान, केंद्रीय समिति सदस्य श्री धीरज सिंह, सोनू चौहान, शशि रजक, संजीत विश्वकर्मा, राहुल कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि समर्पण एक नेक पहल परिवार शोक की इस कठिन घड़ी में चंदन चौहान जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ खड़ा है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता है
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)