Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

नवोदय विद्यालय की सुरक्षा पर लगा बड़ा धब्बा, छात्र को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल; होगी कार्रवाई या सोती रहेगी धनबाद पुलिस

प्रकाशित तिथि: 17/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
नवोदय विद्यालय की सुरक्षा पर लगा बड़ा धब्बा, छात्र को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल; होगी कार्रवाई या सोती रहेगी धनबाद पुलिस
कतरास धनबाद जिले से एक बेहद ही संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। निरसा के बेनागड़िया स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ उसके ही सहपाठियों (क्लासमेट्स) ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। सुमित कुमार दास (16 वर्ष) नामक एक छात्र को न केवल उसके सहपाठियों ने बेल्ट से बेरहमी से पीटा बल्कि अपशब्दों का निर्वस्त्र कर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। *👉पैसे के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था विवाद* मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार की रात हॉस्टल में अपने कमरे में था। इसी दौरान मोबाइल में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर सुमित का उसके दोस्तों से विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह बहस इतनी बढ़ गई कि आधी रात को सुमित के ही सहपाठियों ने हैवानियत का रूप अख्तियार कर लिया। मंगलवार देर रात करीब दो बजे रात के अंधेरे में इन छात्रों ने सुमित के हाथ रस्सी से बांध दिए। बाद में निर्वस्त्र कर बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी जिसका निशान पीठ पर स्पष्ट दिख रहा है। हालांकि मामला पैसे कि लेन देन को लेकर है या कुछ और मामला है यह तो पुलिस कि जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा। 👉 *निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, जबरन पिलाया पेय पदार्थ* वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी छात्रों ने सुमित को पूरी तरह निर्वस्त्र कर रखा था। वे उसे गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे और बेल्ट से बेदर्दी से पीट रहे थे. इतना ही नहीं, पीड़ित छात्र को पानी की बोतल से जबरन कोई पेय पदार्थ भी पिलाया जा रहा था। पिटाई के दौरान आरोपियों ने सुमित का मोबाइल से वीडियो भी बनाया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। *डर से दो दिन तक छुपाए रखा राज, हालत बिगड़ने पर खुला मामला* धमकी और खौफ के कारण पीड़ित सुमित कुमार दास ने दो दिनों तक इस खौफनाक वारदात के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। वह दर्द बर्दाश्त करता रहा और स्कूल की नर्स से चुपचाप दवाइयां लेकर खाता रहा. इस बीच, उसने अपने परिजनों को फोन भी किया, लेकिन डर के मारे उनसे यही कहा कि वह ठीक है और अच्छे से पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार को जब सुमित की तबीयत बेहद बिगड़ गई और दर्द असहनीय हो गया, तब उसने रोते हुए अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई। खबर मिलते ही सुमित के परिजन आनन-फानन में स्कूल पहुंचे। परिजनों के आने के बाद ही स्कूल प्रबंधन को इस पूरी घटना की भनक लगी। *अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर* स्कूल प्रबंधन और परिजनों द्वारा आनन-फानन में सुमित को इलाज के लिए पांडरा उप-स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, हालांकि, छात्र की पीठ और शरीर पर गहरे जख्मों व गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से स्कूल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है और पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। *होगी जांच और कार्रवाई या ठंडे बस्ते में चला जाएगा मामला?* यह घटना नवोदय विद्यालय प्रबंधन की घोर लापरवाही को उजागर करती है कि कैसे दो दिनों तक हॉस्टल के अंदर इतनी बड़ी वारदात को छिपाया गया। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी घटना के बाद धनबाद के काबिल पुलिस अधिकारी आरोपी छात्रों के साथ साथ स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी या फिर मामला ठंडा बस्ता में चला जाएगा और ऐसी घटनाएं होती रहेगी। सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या अब नवोदय विद्यालय बेनागोडिया धनबाद के छात्र छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं? लोगों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल होना चाहिए और जो भी दोषी पाए जाते हैं उन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि दोबारा भविष्य में ऐसी घटना न घट सके
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper