उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव से मिले एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी के प्राचार्य,विकास कार्यों पर हुई चर्चा
प्रकाशित तिथि: 16/07/2026 |
संवाददाता: ज्ञानदीप कुमार
सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवर से शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने प्रधान सचिव को महाविद्यालय में इस वर्ष आयोजित लैंगिक समानता विषयक स्मारिका भेंट की। साथ ही महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों,विशेषकर निर्माणाधीन नए प्रशासनिक भवन की प्रगति से उन्हें अवगत कराया।प्राचार्य ने महाविद्यालय में भविष्य में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा।इस पर प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवर ने आवश्यक प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया और कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शैक्षणिक विकास, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से महाविद्यालय के विकास को नई गति मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
अपनी राय लिखें (कमेंट करें)