Trending Now ताज़ा अपडेट लोड हो रहे हैं...
🔍
🔔
0
👤
देश-प्रदेश बिहार झारखण्ड उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र हरियाणा
Cancel
सूचनाएँ (Notifications) Clear All
👤

Guest User

Sign in to sync dashboard

0
Likes
0
Comments
0
Views
0
Shares
ब्रेकिंग न्यूज़
Loading...
धनबाद

डिगवाडीह में दिनदहाड़े चोरी, घर से नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए 3 अज्ञात

प्रकाशित तिथि: 16/07/2026 | संवाददाता: मिलन कुमार पाठक
डिगवाडीह में दिनदहाड़े चोरी, घर से नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए 3 अज्ञात
धनबाद के डिगवाडीह में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है। धनबाद । जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 10 नंबर टाटा कंपनी की न्यू कॉलोनी में बुधवार की देर शाम अवकाश प्राप्त कर्मी शिवशंकर मल्लाह के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने नकदी और सोने के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित शिवशंकर मल्लाह की पत्नी अशर्फी देवी ने बताया कि घटना के समय उनके पति और दोनों बेटे राजेश व राकेश रोज की तरह स्टेडियम गए हुए थे. वह घर में अकेली रसोई में खाना बना रही थीं. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घर के पास आए. एक युवक घर का फाटक देखकर अंदर घुस गया और अलमारी में रखा सोने का पुराना मंगलसूत्र, हनुमान जी का लॉकेट और 2000 रुपये नकद लेकर दरवाजा बंद कर बाहर निकलने लगा. अशर्फी देवी ने दरवाजे की आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो एक युवक घर से निकल रहा था. पूछने पर चोर ने कहा कि वह उनके बेटे राजेश को खोजने और उसका नंबर लेने आए हैं. इतना कहकर तीनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बाद में अंदर जाकर देखा तो अलमारी से जेवरात और रुपये गायब थे. चोरी गए सोने का वजन लगभग डेढ़ भर बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं
Nifty 50: 24,320.15 (+0.45%)
Gold (24K): ₹74,850/10g
Petrol: ₹96.72/L
पटना मौसम: 32°C (धूप)
Top News
दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)
हमारे लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और नेता
Sponsored Link
Latest Stories
Highlight News
हमारे रिपोर्टर and जिला ब्यूरो
वापस जाएँ
Category
रिपोर्टर प्रोफ़ाइल चित्र

2 मिनट में पढ़ें
👁️ 0 👍 0 🔗 0 💬 0
अक्षर का आकार:
रीडिंग मोड:

मुख्य समाचार मुख्य चित्र
Recommended For You

अपनी राय लिखें (कमेंट करें)

🏠होम 📸videos ✍️रिपोर्टर 📰add news 📜E-Paper